Recent Posts

fairness beauty tips at home: home remedies

fairness beauty tips at home: home remedies अगर चेहरे को सूंदर बनाना चाहते हो तो कर लो ये काम

fairness beauty हर किसी की चाहत होती है कि उसका चेहरा सुन्दर और गोरा हो। लेकिन इसके लिए कई हानिकारक कैमिकल  युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। 

हमारा चेहरा बहुत संवेदनशील होता है इसलिए यह प्रोडक्ट्स  काफी नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

इसलिए अपने चेहरे पर प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल करें। चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाने के लिए हमारे घर में ही कई चीजें मौजूद हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में -

Beautiful Face Home Romedies
Homemade Beauty Tips of Fairness

Tips No 1 चेहरे पर गोरापन लाने के लिए क्या करें?

  • आयुर्वेद में हल्दी को चेहरे की सुन्दरता के लिए सबसे उपयोगी बताया गया है। इसीलिए हमारे यहाँ शादी के वक्त दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है। रोज सुबह हल्दी में कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगायें। इससे आपका चेहरा सुन्दर और चमकदार लगने लगेगा।
  • पके पपीते के गूदे को मिसकर उसका उबटन बना लें और उसे अपने चेहरे पर लगायें। अब 20 मिनट तक इसे सूखने दें और फिर कपड़े से साफ़ करके तिल का तेल लगा लें। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां ख़त्म हो जाती हैं।
  • निम्बू और शहद को बराबर मात्रा में मिला लें चेहरे पर लगायें। 10 मिनट लगाये रखने के बाद ठन्डे पानी से धो लें। निम्बू प्राकृतिक face wash का काम करता है, इसके इस्तेमाल से चेहरे में मौजूद impurities बाहर निकल जाती हैं और चेहरा दमकने लगता है। Oily Skin वाले face के लिए निम्बू काफी फायदेमंद होता है।

Tips No 2 चेहरा क्लीन करने के लिए क्या लगाना चाहिए?

  • अगर चेहरे के त्वचा रुखी-सूखी है तो खीरा के mixture में शहद मिलकर लगायें।
  • बेसन में शहद, तिल का तेल और निम्बू का रस मिलकर उबटन बना लें। अब इसे रोज सुबह नहाने से पहले चेहरे पर लगायें। इससे चेहरे का सौंदर्य निखरेगा।
  • दिन में 2 बार नारियल पानी को चेहरे पर लगायें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे और मुहासे ख़त्म हो जायेंगे।
  • रोज दही की लस्सी में शहद मिलाकर सेवन करें। इसके नियमित सेवन से चेकरे की त्वचा सुन्दर और कोमल बनती है।
  • केला में बहुत सारे nutrients मौजूद होते हैं जो सेहत और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चेहरे का पेस्ट तैयार करके इसे चेहरे पर लगायें। इससे चेहरे को natural moisture भी मिलता है।

Tips No 3 चेहरे में निखार लाने के लिए क्या करना चाहिए?

  • निम्बू के रस में बादाम का तेल घोलकर चेहरे पर लगायें। इससे चेहरे का रंग साफ़ होगा।
  • चेहरे पर नारियल के तेल से मालिश करने से चेहरे की skin के खून का प्रभाव थोक होता है जिससे चेहरे पर प्राकृतिक glow आता है। नारियल के तेल को गर्म करके इस्तेमाल करें।
  • तुलसी के पत्तों का रस निकालकर निम्बू के रस में मिला लें और इससे चेहरे की मालिश करें। तुलसी के पत्तों में natural antibiotics होते हैं जो चेहरे से किसी भी प्रकार के bacterial या viral infection को दूर कर देते हैं। इसलिए इससे चेहरे के दाग-धब्बे के निशान और कील मुहासे ख़त्म हो जाते हैं।
  • टमाटर जितना सेहत के लिए फायदेमंद होता है उतना ही चेहरे के लिए भी होता है। Oily face वाले लोग रोजाना अपने चेहरे पर टमाटर के रस को लगायें। यह चेहरे में मौजूद oil को सोख लेता है जिससे चेहरा चमकने लगता है।
  • गुलाब जल में निम्बू का रस मिलाकर लगाने से भी चेहरा कोमल और बेदाग होता है।
  • रात को सोने से पहले देशी घी से चेहरे की मालिश करें। इससे चेहरे पर मौजूद चोट के निशान और दाग-धब्बे धीरे-धीरे ख़त्म हो जायेंगे।
  • चने के आटे में अरंडी का तेल (castor oil) मिलाकर उबटन बना लें और इसे चेहरे पर face mask की तरह लगायें। इससे चेहरे की झाइयाँ ख़त्म होंगी और चेहरे पर प्राकृतिक निखर आयेगा।
  • आयुर्वेद में गुलाब जल को चेहरे के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। रोजाना सुबह शाम मुह धोने के बाद रुई को गुलाबजल से भिगोकर चेहरे पर लगायें। ऐसा नियमित करने से चेहरे पर मौजूद sun tanning ख़त्म होने लगती है और चेहरा गोरा और सुन्दर लगने लगता है।
  • कच्चे दूध में शहद की कुछ बुँदे डालकर लगाने से भी चेहरे का कालापन दूर होता है। इससे चेहरा कोमल भी बनता है।

Tips No 4 एलोवेरा जेल कब लगाएं?

Burns मामूली जलन के लिए, एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर रोजाना तीन बार तक लगाएं। Skin को इससे जल्द रहत मिलती है और जलन भी खत्म हो जाती है| 
Sun Burns छोटे घर्षण। यदि आपने अपनी ठुड्डी या माथे को कुरेद दिया है, तो आप दर्द और जलन से राहत के लिए इस क्षेत्र में एलोवेरा लगा सकते हैं।Aleovera को ऐसी जगह पर लगाने से निशान भी नहीं रहता | 

Tips No 5 चेहरे की सुन्दरता बनाये रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • MAKE-UP कम ही करें और हल्का करें। मेकअप के लिए CHEMICAL पदार्थों की जगह प्राकृतिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करें।
  • चेहरे पर ब्लीच करने के लिए भी प्राकृतिक चीजों जैसे निम्बू का रस आदि का इस्तेमाल करें।
  • रोज सुबह शाम चेहरे को साफ़ पानी से अच्छी तरह से धोएं।
  • सोने से पहले चेहरे पर प्राकृतिक moisturizer का इस्तेमाल करें।
  • चेहरे को धूल और pollution से बचाकर रखें।
  • धूप और SUN RAYS से बचने के लिए किसी अच्छी SUN CREAM का इस्तेमाल करें।

कृप्या ध्यान दें  बताये गए घरेलु नुस्खे  को आजमाने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करे 

Homeromedies से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन और Twitter पर फॉलो करें... साथ ही पाएं ताजा  हेल्थ टिप्स, ब्यूटी के कारगर नुस्खे और टिप्स से जुड़ी खबरें भी.

Post a Comment

0 Comments