Recent Posts

दुबलापन दूर कर सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स

दुबलापन दूर कर सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स

मोटापे की तरह ही दुबलापन भी कई बार परेशानी का कारण बन जाता है। अक्सर ये समस्या उन लोगों के साथ होती है, जिन्हें भूख नहीं लगती है। भूख कम लगने के कारण भोजन करने की क्षमता भी कम हो जाती है।
दुबलापन दूर कर सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स
gain weight

दुबलापन क्यों होता है Why is Thinness?

रिसर्च के अनुसार दुबलापन किसी बीमारी की निशानी नहीं होता या यूँ कहे की ये किसी प्रकार की बीमारी नहीं है दुबलापन व्यक्ति के जीवनशैली और उसके भोजन  आहार का समय पर न लेने से व लापरवाही  के कारण होता है| दुबलेपन एक प्रमुख कारण आनुवंशिकता भी हो सकती है तथा पाचनक्रिया (Digestive system) का ख़राब होना भी है | पर हम आपको कुछ ऐसे अलग तरीके की जानकारी देंगे जिससे आप अपना दुबलापन बहुत जल्द दूर कर सकते है| 

दुबलापन दूर कैसे कर सकते हैं?

दुबलापन होने से हमारे शरीर की धातुओं का पोषण नहीं होता। ऐसे में शरीर दुबलेपन का शिकार हो जाता है। यदि आप भी दुबलेपन के शिकार हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे सिंपल फंडे जिनसे दुबलापन दूर हो जाता है| 

  • 1. दुबलेपन के रोगी को अपने डाइजेशन का ध्यान रखते हुए दूध, घी आदि का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। दुबलेपन से परेशान व्यक्ति को तनाव, ज्यादा सेक्स और एक्सरसाइज को पूरी तरह छोड़ देना चाहिए।
  • 2.भरपूर नींद लेनी चाहिए। गेहूं, जौ की चपाती, मूंग या अरहर की दाल, पालक, पपीता, लौकी, मेथी, बथुआ, परवल, पत्तागोभी, फूल गोभी ज्यादा खाना चाहिए।
  • 3.रोजाना सेब, अनार, मौसम्बी आदि फलों के रस के अलावा सूखे मेवों में अंजीर, अखरोट, बादाम, पिस्ता, काजू, किशमिश आदि का सेवन भी भरपूर मात्रा में करना चाहिए।
  • 4. सोते समय एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शुद्ध घी डालकर पिएं। इसी के साथ एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण भी डाल लें तो बहुत जल्दी फायदा होगा।
  • 5. लवणभास्कर चूर्ण, हिंग्वाष्टक चूर्ण, अग्निकुमार रस, आनंदभैरव रस, लोकनाथ रस, संजीवनी वटी, कुमारी आसव, द्राक्षासव, लोहासव, भृंगराजासन, द्राक्षारिष्ट, अश्वगंधारिष्ट, सप्तामृत लौह, नवायस मंडूर, आरोग्यवर्धिनी वटी, च्यवनप्राश, मसूली पाक, बादाम पाक, अश्वगंधा पाक, शतावरी पाक, लौहभस्म, शंखभस्म, स्वर्णभस्म, आदि का उपयोग किसी वैद्य के गाइडेंस में करें। दुबलेपन से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाएगा।

कृप्या ध्यान दें  बताये गए घरेलु नुस्खे  को आजमाने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करे 

Homeromedies से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन और Twitter पर फॉलो करें... साथ ही पाएं ताजा  हेल्थ टिप्स, ब्यूटी के कारगर नुस्खे और टिप्स से जुड़ी खबरें भी.

Post a Comment

0 Comments